Loading...

चार दिन बाद बहाल हुआ मंडी-मनाली एनएच, वाहन चालकों ने ली राहत की सांस

PARUL • 4 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/मंडी

भारी बारिशों के चलते हिमाचल प्रदेश में कई मार्गों पर भूस्खलन हुए जिस कारण मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गए थे। वहीं, झलोगी के पास मंडी-मनाली एनएच भी बीते कुछ दिनों से भूस्खलन होने के कारण बंद था। जिसके चलते सभी स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

लेकिन अब धीरे-धीरे मौसम साफ़ हो रहा है जिसके चलते सरकार सभी अवरुद्ध मार्गों को बहाल करवा रही है। वहीं चार दिन से बंद मंडी-मनाली एनएच को बहाल कर दिया गया है। जिस जगह भूस्खलन हुआ है, वहां से वाहनों को वनवे निकाला जा रहा है।

उधर, झलोगी के पास भूस्खलन होने का खतरा अभी भी बना हुआ है। रविवार को सभी वैकल्पिक मार्ग खुले रहे, लेकिन इन पर जाम की स्थिति बनी रही। सभी मार्ग पर बहुत अधिक जाम देखा गया। सबसे अधिक जाम औट और बनाला के पास लगा रहा। वहीं पंडोह डैम, झलोगी के पास हर तरफ जाम से लोग परेशानी में हैं।