Loading...

चार दिन से लापता चल रहे सरकारी कर्मचारी का नहीं लगा कोई सुराग

PRIYANKA THAKUR • 29 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / काँगड़ा

जयसिंहपुर में शनिवार को लोक निर्माण विभाग के रेस्टहाउस में ड्यूटी दे रहे बेलदार धर्म सिंह को लापता हुए चार दिन बीत गए हैं, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। धर्म सिंह को तलाशने के लिए 25 लोगों की एनडीआरएफ टीम जयसिंहपुर पहुंची, उन्होंने रेस्ट हाउस व उसके नीचे बनी ब्यास नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन अभी तक सफलता हाथ नही लगी।

जैसे-जैसे दिन बीते रहे है, परिजनों की चिंता भी लगातार बढ़ रही है। बताया जा रहा है कि रेस्ट हाउस के नीचे पहाड़ी में धर्म सिंह की टोपी मिली है। उसी को आधार मानकर पुलिस ब्यास नदी में तलाश कर रही है। उधर, थाना प्रभारी प्रेमपाल शर्मा ने बताया कि धर्म सिंह की तलाश में अधिकारी जुटे हुए हैं।