चार दुकानों के चालान काट वसूला 20 हजार रुपए जुर्माना
HNN / बिलासपुर
जिला बिलासपुर के घुमारवीं में अवैध अतिक्रमण करने वालों पर बीते कल कड़ी कार्यवाही की गई। एसडीएम घुमारवीं राजीव ठाकुर वीरवार को स्वयं बाजारों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। यहां उन्होंने देखा कि सड़क किनारे कुछ दुकानदार अपनी दुकानें लगाए बैठे हुए थे। जिसके चलते वाहन चालकों सहित राहगीरों को चलने में काफी परेशानी आती थी।
ऐसी में उन्होंने चार दुकानों के चालान काटे, जिसमें दो सब्जी, दो कपड़ों की दुकान शामिल थी। मौके पर इन दुकानदारों से 20,000 रूपये जुर्माना वसूला गया। इस दौरान एसडीएम ने बताया कि नगर परिषद द्वारा लोगों को सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने के लिए बार-बार हिदायत दी जा रही थी।
लेकिन उसके बाद भी लोग उसे अनसुना कर रहे थे। उन्होंने मौके पर मौजूद अन्य दुकानदारों को भी कहा कि सड़क किनारे अपनी दुकानें ना लगाएं, अन्यथा उन पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।