चार युवकों ने व्यक्ति के साथ की मारपीट, मामला दर्ज
धर्मशाला में डेढ़ हजार क्विंटल राशन के गबन मामले में विजिलेंस ने गोदाम इंचार्ज पर केस दर्ज किया
HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर में घाघस पुल पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट किए जाने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित अपने घर मारकंड से बिलासपुर आ रहा था।
इस दौरान घाघस पुल के पास चार लोग अपनी गाड़ी को टेढ़ा लगाकर रास्ता रोककर खड़े हुए थे और शराब पी रहे थे। पीड़ित ने जब इन्हें गाड़ी को हटाने को कहा तो उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं इन लोगों ने पीड़ित को जान से मारने की भी धमकी दी।
जिसके बाद पीड़ित ने चारों युवकों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायतकर्ता के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और आगामी कार्यवाही शुरू की। डीएसपी मदन धीमान द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।