चिकन कॉर्नर संचालक के साथ की मारपीट, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
HNN/ ऊना
जिला ऊना के बंगाणा उपमंडल के तहत तलमेड़ा गांव में चिकन कॉर्नर संचालक के साथ मारपीट करने की घटना सामने आई है, जिसमें पीड़ित व्यक्ति बुरी तरह से घायल हुआ है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित विशाल साहनी पुत्र अशोक साहनी ने बताया कि वह तलमेड़ा बाजार में चिकन कॉर्नर चलता है।
इसी दौरान मंगलवार रात जब वे अपनी दुकान पर मौजूद था तो इसी गांव का रहने वाला नितिन कुमार उसकी दुकान में आया और उसके साथ अचानक मारपीट करने लगा। विशाल ने बताया कि पास कहीं शराब ठेके पर सेल्समैन का काम करने वाले दो लोगों ने बड़ी मुश्किल से उसे आरोपी के चंगुल से छुड़ाया।
विशाल का आरोप है कि हमलावर ने जाते समय भी उसे गोली मारकर मौत के घाट उतारने की धमकी दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने इस घटना को लेकर आरोपी नितिन कुमार के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।