चिट्टा के साथ गिरफ्तार हुआ जोगिंद्रनगर का युवक
हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कूटी से बरामद हुआ चिट्टा और 2 आरोपी गिरफ्तार
HNN/काँगड़ा
गगल पुलिस ने जोगिंद्रनगर के कुप्पड़ गांव के 27 वर्षीय व्यक्ति को 6.4 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि गगल पुलिस की ओर से पिछले कुछ सप्ताह से असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए प्रतिदिन कड़ी जांच और नाकाबंदी की जा रही है।
मंगलवार रात पुलिस थाना गगल के बाहर नाका लगाया गया और वाहनों की जांच की जा रही थी तभी चंबा-मनाली एचआरटीसी की बस आई। बस को रोका गया और बस की नियमित जांच की गई। बस की पिछली सीट पर बैठे विशाल को पुलिस की मौजूदगी से असहज महसूस होने लगा।
इस युवक के व्यवहार को देखकर पुलिस अधिकारियों ने तुरंत डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा को इसकी सूचना दी, जो तुरंत मौके पर पहुंचे। युवक की तलाशी के दौरान उससे 6.4 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।