चिट्टे का नशा करने से 22 वर्षीय युवक की मौत, विसरा जांच होगी
चिट्टे का नशा करने से 22 वर्षीय युवक की मौत, विसरा जांच होगी
Himachalnow/शिमला
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं में एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मौत की वजह चिट्टे का नशा करना बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर चिट्टे का नशा किया था ।
पुलिस को दिए बयान में मृतक के दोस्त ने बताया कि दोनों ने फायल पेपर से चिट्टा लिया था। इसके बाद युवक की तबीयत खराब हो गई और उसने दम तोड़ दिया ।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मृतक के दोस्त के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया और मृतक के दोस्त पंकज ठाकुर का भी खून और पेशाब प्रिजर्व करवाया है। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है ।