चिट्टे सहित गिरफ्तार किए नाहन के युवक को मिला 5 दिन का पुलिस रिमांड
HNN/ नाहन
नाहन : पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे पर दोसड़का के समीप 11 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार आरोपी सन्नी निवासी नाहन को पुलिस ने शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस इस मामले में आगामी कार्रवाई में जुटी है।
बता दें कि सिरमौर पुलिस की डिटेक्शन सेल की टीम ने दोसड़का के समीप आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर चिट्टे के साथ रंगे हाथों दबोचा था। आरोपी अपनी कार में कालाअंब की तरफ से नाहन आ रहा था। इस बीच पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले काफी समय से चिट्टा बेचने का धंधा करता है। उधर, एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में आगामी जांच में जुटी है।