Loading...

चिट्टे सहित पुलिस के हत्थे चढ़ा तस्कर..

SAPNA THAKUR • 1 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी के तहत थाना करसोग के अंतर्गत पुलिस ने चिट्टे सहित एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। आरोपी की पहचान भागीरथ पुत्र बोध राज गांव डवांडा डाकघर काओ के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस मुख्यालय से कुछ किलोमीटर की दूरी पर काओ में मौजूद थी।

इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर एक व्यक्ति को जाँच के लिए रुकवाया। इस दौरान जब उसकी तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से 3.32 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। लिहाज़ा पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया। हालांकि आरोपी को जमानत पर रिहा किया गया है। खबर की पुष्टि डीएसपी गीतांजलि ठाकुर ने की है।