Loading...

“चीज एंन फ्लेक्स” पिज़्ज़ा वर्ल्ड में बना यूथ की पहली पसंद

SAPNA THAKUR • 16 Jan 2023 • 1 Min Read

बेहतर स्वाद के साथ परमजीत उर्फ प्रिंस ने दिया हिमाचलियों को रोजगार का अवसर

HNN/ नाहन

यूं तो पिज़्ज़ा बनाने वाली दर्जनों फर्म बाजार में उपलब्ध हैं मगर एक बेहतर स्वाद और हाइजीन पैरामीटर पर चीज एंन फ्लेक्स ने बहुत जल्द पिज़्ज़ा वर्ल्ड पर कब्जा कर लिया है। चंडीगढ़ के मोहाली से शुरू हुई चीज एंन फ्लेक्स की चेन हिमाचल में नाहन, पांवटा साहिब के बाद सोलन, रामपुर बुशहर में भी बहुत जल्द पिज़्ज़ा का स्वाद चखाने जा रहा है। बड़ी बात तो यह है कि परमजीत सिंह उर्फ प्रिंस जोकि चीज एंन फ्लेक्स के सीएमडी है उनका प्राइम मोटा पैसा कमाना नहीं बल्कि पिज़्ज़ा खाने के बाद चेहरे पर आई मुस्कुराहट को बरकरार रखना है।

यही नहीं चीज एंन फ्लेक्स का पिज़्ज़ा जन्मदिन के अवसर पर उनके आउटलेट में सेलिब्रेशन करने पर विशेष छूट और गिफ्ट भी देने का प्रावधान रखा गया है। सीएमडी प्रिंस का कहना है कि उन्होंने बेरोजगारी क्या होती है और नौकरी के लिए दर-दर की ठोकरें कितनी निराशा देती हैं इसका उन्होंने बहुत नजदीकी से अनुभव किया है। उन्होंने कहा कि उनका अलग-अलग जगह चीज एन फ्लेक्स की चेन खोलने का मुख्य मकसद एक बेहतर स्वाद के साथ युवाओं को रोजगार देना भी है। आपको यह जानकर भी हैरानी होगी कि प्रिंस ने अपने तमाम पिज्जा यूनिट्स में हिमाचली युवा-युवतियों को प्लेसमेंट दी हुई है।

जहां हर व्यक्ति अपनी-अपनी जिम्मेवारी के साथ एक परिवार की तरह उनके पिज़्ज़ा हट में आकर एक बेहतर स्वाद का आनंद उठाता है। यहां यह भी बताना जरूरी है कि चीज एंन फ्लेक्स ना केवल पिज़्ज़ा बल्कि काठी रोल, सैंडविच, पास्ता, बर्गर सहित पिज़्ज़ा की मनचाही टॉपिंग के साथ स्वाद को सर्व कर रहा है। विशेष दिन पर एक के साथ एक फ्री की ऑफर भी रखी गई है। साथ ही होम डिलीवरी का भी प्रावधान रखा गया है। बड़ी बात तो यह है कि चीज एंड फ्लेक्स के द्वारा जो भी पिज़्ज़ा अथवा अन्य मैन्यू में दी गई चीजें बनाई जाती है सब पर विशेष वॉच भी रहता है।

बनाए जाने वाली हर वस्तु हाइजीन हो सुरक्षित हो और उसकी पैकिंग सुरक्षित हाथों से हो इस चीज का भी बड़ा ध्यान रखा जाता है।मजे की बात तो यह है कि उत्तराखंड से हिमाचल घूमने आने वाले टूरिस्ट भी अब यह चाहते हैं कि चीज एंड फ्लेक्स देहरादून और हरिद्वार में भी अपनी सेवाएं दे। चीज एंड फ्लेक्स के सीएमडी परमजीत उर्फ प्रिंस पाजी गणतंत्र दिवस और 15 अगस्त की अहम तारीखों को भी जरूर याद रखते हैं। इस दिन वह आजादी के समारोह में आयोजित होने वाली प्रेड के बच्चों को मुफ्त में पिज्जा भी खिलाना नहीं भूलते हैं।