Loading...

चुनावी ड्यूटी पर गए हिमाचल प्रदेश के तीन आईएएस अधिकारी

Ankita • 30 Apr 2024 • 1 Min Read

सरकार ने अन्य अधिकारियों को सौंपा अतिरिक्त कार्यभार

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के तीन आईएएस अधिकारियों को लोकसभा चुनावी ड्यूटी पर भेज दिया गया है। वहीं सरकार द्वारा अन्य अधिकारियों को इनके विभागों का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया गया है।

बता दें आईएएस अधिकारी आशीष सिंहमार को निदेशक ऊर्जा निगम, यूनुस निदेशक उद्योग, दुनी चंद राणा निदेशक ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, पदेन विशेष सचिव (पंचायती राज) व शुभकरण सिंह को निदेशक ऊर्जा का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

इस संबंध में मंगलवार को कार्मिक विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। चुनावी ड्यूटी पर गए अधिकारियों में आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति, हरिकेश मीणा और राघव शर्मा शामिल है।