Loading...

चुनाव ड्यूटी देने आए कर्मचारी का चौथे दिन भी नहीं लगा कोई सुराग, ड्रोन से भी की गई तलाश..

SAPNA THAKUR • 16 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ काँगड़ा

चुनाव ड्यूटी देने आए कर्मचारी का चौथे दिन भी कोई सुराग न लगने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि कर्मचारी को ढूंढने के लिए सर्च अभियान भी चलाया गया साथ ही ड्रोन से भी कर्मचारी की खोजबीन की गई बावजूद इसके उसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। बता दें कि एपीआरओ संजीव कुमार निवासी रौंखर विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर के तहत आशापुरी बूथ में चुनावी ड्यूटी देने आया हुआ था।

12 नवंबर की सुबह अचानक ही व्यक्ति की तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद आशापुरी बूथ के प्रजाइडिंग ऑफिसर ने जयसिंहपुर स्थित कंट्रोल रूम में सूचना दी कि उनकी पार्टी में शामिल एपीआरओ संजीव कुमार निवासी रौंखर की तबीयत बिगड़ गई है, इसलिए उनके स्थान पर अन्य कर्मचारी को ड्यूटी पर भेजा जाए।

सूचना मिलने के बाद जब सेक्टर ऑफिसर वहां पहुंचे तो देखा कि संजीव वहां नहीं था। जिसके बाद रविवार को व्यक्ति की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस ने सोमवार और मंगलवार को व्यक्ति की तलाश की बावजूद इसके उसका कहीं भी कुछ सुराग नहीं लग पाया।