चुवाड़ी स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का हुआ आयोजित
हिमालयन पब्लिक स्कूल चुवाड़ी के उत्कृष्ट 35 मेधावी छात्रों को दिए टैब
HNN/चंबा
जिला चंबा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चुवाड़ी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के अग्रणी शिक्षण संस्थान हिमालयन पब्लिक स्कूल चुवाड़ी के दसवीं व बारहवीं कक्षा में उत्कृष्ट 35 मेधावी छात्रों को टैबलेट की सौगात प्रदान की। विधानसभा सभा अध्यक्ष ने टैबलेट प्रदान करने के साथ ही मेधावी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना भी की। हिमालयन पब्लिक स्कूल चुवाड़ी के चेयरमैन दिनेश शर्मा तथा प्रधानाचार्य वंदना शर्मा ने बच्चों की इस उपलब्धि पर बधाई दी।
उन्होंने दसवीं व बारहवीं कक्षा की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन करने के लिए मेधावी छात्रों की पीठ भी थपथपाई है। समारोह के दौरान टैबलेट की सौगात पाने वाले छात्रों में अदरिजा, वंशिता, कात्यानी, आयुश,,सक्षम, प्रीशा, युक्ति,पलक, सत्यम, शिल्पा, खुशी, स्मृति, साक्षी, अस्मिता, कार्तिक, अरमान, अक्षिका, राहुल, सक्षम, अक्षित, अकांक्षा, नवयुग, रिशिका, विभूति, शिवालिका, कशिश, अंशिका,श्रुति, प्रिंस व दिव्यांशी आदि शमिल रहे।