Loading...

चूरापोस्त की खेप के साथ दबोचा पंजाब का युवक

PARUL • 5 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

जिला सोलन में औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत पुलिस ने चूरापोस्त समेत एक व्यक्ति को धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के हवाले से 2.090 किलो ग्राम चूरापोस्त बरामद किया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने चेकिंग के दौरान अमरेंद्र सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी आम खास बाग प्रीतनगर सरहिंद जिला फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान उसके हवाले से 2.090 किलो ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। डीएसपी बद्दी खजाना राम ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।