Loading...

चैत्र नवरात्रि खत्म होने के बाद चौदस के दिन नाहन प्रमुख शक्तिपीठ काली स्थान में लगा विशाल भंडारा

Ankita • 5 Apr 2023 • 1 Min Read

सैंकड़ों की संख्या में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

HNN/ नाहन

जिला मुख्यालय नाहन के प्रमुख शक्तिपीठ काली स्थान में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें पूरे क्षेत्र से सैंकड़ों की संख्या में पहुंचकर लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कन्याओं को प्रथम भोजन कराने के बाद भंडारे का आयोजन किया गया।

बता दें कि संस्था नया बाजार हर वर्ष सिरमौर के प्रमुख शक्तिपीठों पर भंडारे का आयोजन करती है। भंडारे में सैंकड़ों की संख्या में बच्चे, महिलाएं व पुरुष ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया, जिसके बाद लोग भंडारे में प्रसाद ग्रहण करके अपने-अपने घरों को रवाना हुए।

प्रत्येक वर्ष इस तरह का आयोजन मंदिर परिसर में किया जाता है। वहीं इस विशाल भंडारे को लेकर युवाओं में काफी जोश रहता है तो देर रात तक युवा भंडारे का कुशल संचालन भी करते हैं। बुधवार को आयोजित इस भंडारें में सुबह से ही मां के भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया और देर शाम तक चलता रहा। मंदिर कमेटी ने इस मर्तबा भंडारे के लिए योजनावद्ध तरिके से व्यवस्था की थी।

जिससे पूरा दिन श्रद्धालुओं ने चरणबद्ध ढंग से मां के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया। आठवें रूप में अवतरित महागौरी का आशीर्वाद लेने के लिए ना केवल जिला के अन्य मंदिरों में बल्कि नाहन के काली स्थान में अपार श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। इस पर्व पर मां काली स्थान मंदिर प्रबंधन समिति के द्वारा श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की गई थी।