Loading...

चैत्र नवरात्र मेलों के दृष्टिगत ज्वालाजी में इस दिन से हर प्रकार के हथियारों पर होगा प्रतिबंध….

PARUL • 29 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा के ज्वालाजी शक्तिपीठ में 8 से 19 अप्रैल तक सभी प्रकार के हथियार और विस्फोटक पदार्थों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। एसडीएम ज्वालामुखी डॉ. संजीव शर्मा ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि 9 से 18 अप्रैल तक श्री ज्वालाजी शक्तिपीठ में यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए चैत्र नवरात्र मेलों के दौरान यह निर्णय लिया गया है। एसडीएम ने कहा कि चैत्र नवरात्र सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से बीते इसके लिए हर प्रकार की व्यवस्थाएं की गई हैं।

क्षेत्र के वासियों एवं आने वाले श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि किसी भी प्रकार के हथियार और असला बारूद को साथ न रखें। प्रशासन की ओर से इस प्रतिबंध का सख्ती से पालन किया जाएगा।