चोरी के मामले गिरफ्तार आरोपी शौचालय की खिड़की तोड़कर थाने से हुआ फरार
HNN/ ऊना
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बंगाणा थाने से एक चोरी के मामले गिरफ्तार आरोपी शौचालय की खिड़की तोड़कर थाने से फरार हो गया है। आरोपी की पहचान संदीप सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। बता दें आरोपी को आज कोर्ट में भी पेश करना था।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने धमांदरी, कठोह तथा बल्ह सहित अन्य स्थानों पर घरों तथा मंदिर में चोरी की थी। परन्तु पुलिस आरोपी को पकड़ने में नाकाम रही। वहीं बीते गुरुवार 28 सितंबर को बल्ह में अज्ञात चोरों ने घर से 3.80 लाख के गहने तथा 20,000 नकदी चुरा ली थी।
जिसके बाद रविंद्र कुमार ने इस बाबत बंगाणा पुलिस में दर्ज करवाई। बीते रविवार को सुबह आरोपी को अघलोर गांव के लोगों ने शक के आधार पर पकड़ा था। जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने खबर की पुष्टि की है।