Loading...

चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट से मिला 4 दिन का पुलिस रिमांड

Ankita • 14 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

जिला सोलन की परवाणू की पुलिस टीम ने चोरी के आरोप में संलिप्त एक व्यक्ति को टिपरा से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अनिल कुमार (28) निवासी गांव व डाकघर बैदी, तहसील जयसिंहपुरा, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, 11 जून को हरमिंद्र सिंह निवासी गांव बड्‌याहा, डाकघर गढ़खल तहसील कसौली जिला सोलन ने पुलिस थाना परवाणू में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह सेब मंडी परवाणू में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत हैं।

पिछले दिनों किसी ने फल मंडी से सीवरेज के लोहे के 16 ढक्कन चुरा लिए हैं। इस पर पुलिस थाना परवाणू में धारा 379, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया था। अब आरोपी को न्यायालय से 4 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए सोलन एसपी ने कहा कि पुलिस मामले की तह तक जाना चाहती है।