चोरों ने घर के ताले तोड़कर नकदी व सोने के आभूषणों पर किया हाथ साफ
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में बैजनाथ पपरोला नगर पंचायत में चोरी की एक वारदात संज्ञान में आई है। यहां चोरों ने 20 हजार की नकदी और सोने के झुमके पर हाथ साफ किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, घर के सभी लोग पिछले शनिवार से अपने परिजनों के यहां गए हुए थे। जब मंगलवार की सुबह घर के लोग वापस आए तो उन्हें चोरी की घटना का पता चला। जिसके बाद उन्होंने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद आसपास के सीसीटीवी कैमरा की फुटेज को खंगाला है। बताया जा रहा है कि दो माह पूर्व इस घर के साथ लगते एक अन्य घर में भी चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। थाना प्रभारी नाजर सिंह ने मामले की पुष्टि की है।