लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

चोरों ने घर में लगाई सेंध, नकदी सहित आभूषण उड़ाए

SAPNA THAKUR | 20 जनवरी 2023 at 11:40 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना

चिंतपूर्णी थाना के अधीन आने वाली ग्राम पंचायत बधमाणा में शातिरों ने एक घर में सेंधमारी कर नकदी सहित आभूषणों पर हाथ साफ कर लिया है। हालांकि यह चोरी किसने की है इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान भी तेज़ किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरों ने घर में जिस वक्त चोरी की वारदात को अंजाम दिया उस समय घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। 82 वर्षीय अमरो देवी अपने बड़े बेटे के पास ब्रह्मपुर गई हुई थी। इसी का फायदा उठाकर चोर घर में घुस आए और ताला तोड़कर अंदर रखे सोने-चांदी के आभूषणों सहित नकदी पर हाथ साफ कर गए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जब किसी ने घर के ताले टूटे हुए देखे तो पुलिस सहित परिवार के सदस्यों को सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे तो देखा कि अलमारी से आभूषण और नकदी गायब थी। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई। थाना प्रभारी रोहिणी ठाकुर ने पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]