चोरों ने घर में लगाई सेंध, पांच तोला सोना सहित लाखों की नकदी लेकर हुए फरार
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में विस क्षेत्र फतेहपुर के कोहलड़ी में चोरी की एक वारदात संज्ञान में आई है। यहां पर चोरों ने एक घर में सेंध लगाई और पांच तोला सोना व डेढ़ लाख रुपये नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। पीड़ित की पहचान कप्तान सिंह पुत्र संसार सिंह निवासी कोहलड़ी के रूप में हुई है।
जानकरी के मुताबिक, कप्तान सिंह अपनी नौकरी के चलते परिवार सहित बाहर रहता है। लेकिन अपने पिता के पठानकोट के निजी अस्पताल में उपचाराधीन होने के चलते घर आए थे और वीरवार को शाम को ही घर लौटे थे। जिस दौरान उन्होंने घर में सारा सामान बिखरा हुआ पाया।
जब उन्होंने घर में जांच की तो पाया कि चोर घर से करीब डेढ़ लाख रुपये नकदी और करीब पांच तोले सोना और करीब आधा किलो चांदी के गहने चुराकर ले गए हैं। जिसके बाद उसने पुलिस थाना फतेहपुर में शातिरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है। फतेहपुर थाना के प्रभारी रजिंद्र कुमार द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।