चोरों ने घर में लगाई सेंध, सोने-चांदी के आभूषणों पर किया हाथ साफ
HNN/ शिमला
राजधानी शिमला के तहत सुन्नी के शिमलो गांव में एक चोरी की वारदात पेश आई है, यहां शातिरों ने घर में सेंधमारी कर लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर लिया है। योजना देवी (34) पत्नी रमेश कुमार निवासी गांव शिमलो, डाकघर रेवग तहसील सुन्नी ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।
पुलिस को दी गई शिकायत में योजना देवी ने बताया कि साहिब परिवार के सदस्य मकान की निचली मंजिल में सो रहे थे।जबकि मकान के ऊपरी मंजिल के कमरों काे ताला लगा हुआ था। जब अगली सुबह वह 5.30 बजे उठी और घर की ऊपरी मंजिल पर गई तो ऊपर के कमरों के ताले टूटे हुए थे।
इसके बाद उसने अंदर जाकर देखा तो अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था और करीब 5 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। उसने बताया कि चोरों ने 2 सोने के नैकलेस, सोने की चेन, छोटा टूटा हुआ मंगलसूत्र, 7 सोने की रिंग्स, 2 जोड़ी सोने की इयर रिंग्स और चांदी के जेवर चोरी कर लिए है।
बता दें शिकायतकर्त्ता महिला का पति बीएसएनएल में कर्मचारी है और राजधानी के कार्यालय में तैनात है। डीएसपी मनविंदर ने बताया कि पुलिस ने बीएनएस की धारा 305 (ए), 331 (2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने सबूत एकत्रित किए हैं।