Loading...
una

चौकीमन्यार कॉलेज में विद्यार्थियों ने लिया एकता और भ्रष्टाचार मुक्त भारत का संकल्प

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 2 Nov 2025 • 1 Min Read

चौकीमन्यार कॉलेज में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत विद्यार्थियों व कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। कार्यक्रम का उद्देश्य सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद करते हुए भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता फैलाना रहा।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

एकता और अखंडता की शपथ का आयोजन
राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया गया, जिसमें प्राचार्य डॉ. बलविंदर सिंह राणा ने विद्यार्थियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई। उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल के भारत के एकीकरण में योगदान को प्रेरणादायक बताया और सभी को सत्यनिष्ठा अपनाने तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध सजग रहने का संदेश दिया।

क्लबों की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम रहा सफल
इस अवसर पर इको क्लब, ऊर्जा क्लब, एनएसएस इकाई, रेड रिबन क्लब, आपदा प्रबंधन एवं रेड क्रॉस क्लब के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में प्राध्यापक वर्ग से डॉ. रामकुमार नेगी, डॉ. सगुन डोगरा, प्रो. नवीन शर्मा सहित सभी कर्मचारी उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाया।