Loading...

चौगान मैदान में न्यू ईयर फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज़, 20 टीमें ले रही भाग

PRIYANKA THAKUR • 7 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / नाहन

ऐतिहासिक चौगान मैदान में शनिवार को न्यू ईयर फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज़ हुआ । इस प्रतियोगिता का आयोजन खालसा फुटबॉल क्लब द्वारा जिला फुटबॉल संघ व खेल विभाग के सहयोग से किया जा रहा है। यह फुटबॉल प्रतियोगिता 9 जनवरी तक आयोजित की जाएगी।

बता दे कि इस प्रतियोगिता में 20 टीमें भाग ले रही हैं। फुटबॉल के शुभारंभ अवसर पर शारीरिक शिक्षक अमरजीत सिंह परमार ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। अपने संबोधन में शारीरिक शिक्षक अमरजीत सिंह परमार ने खालसा फुटबॉल क्लब को इस फुटबॉल प्रतियोगिता को आयोजित करवाने के लिए उनकी प्रशंसा की। 

प्रतियोगिता के पहले दिन त्रिलोकपुर व एनएफसी फुटबॉल क्लब के बीच में मैच खेला गया। जिसमें एनएफसी  फुटबॉल क्लब ने त्रिलोकपुर को 3-0 से पराजित किया। इस मौके पर जिला फुटबॉल संघ के महासचिव राकेश पावा, खालसा फुटबॉल क्लब की ओर से आयोजक गुलशन सिंह, मिलन सिंह मौजूद रहे।