Loading...

चौपाल में एचआरटीसी बस पलटी, दो यात्री घायल

NEHA • 2 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

शिमला जिले के चौपाल के सरांह बस स्टैंड के पास सोमवार सुबह करीब 6:20 बजे एचआरटीसी बस पलटकर नीचे मैदान/पार्किंग में जा गिरी। इस हादसे में दो यात्री घायल हो गए। बस में चालक पवन कुमार व परिचालक धर्म प्रकाश के अलावा पांच से छह यात्री मौजूद थे।

यह बस तारादेवी-नेरवा बस डिपो की है। जानकारी के अनुसार बस सुबह 6:30 बजे सरांह से चौपाल के लिए चलती है। सोमवार सुबह बस जैसे ही चौपाल के लिए रवाना हुई तो सरांह बस स्टैंड के पास ही सड़क पर पलट गई और वहीं रुक गई। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि दो यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।