Loading...

चौपाल में घर से 7.687 किलोग्राम चरस बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Ankita • 5 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला के चौपाल उपमंडल के कुपवी थाने के तहत धार चांदना गांव में पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस की खेप सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहन लाल निवासी गांव धार चांदना के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मोहन लाल अपने घर में चरस बेच रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस की एक विशेष टीम ने मोहन के घर पर दबिश दी। इस दौरान आरोपी के कब्जे से 7.687 ग्राम चरस बरामद हुई। एएसपी शिमला नवदीप सिंह ने मामले की पुष्टि की है।