छठी कक्षा में प्रवेश चाहिए तो जल्द करे ऑनलाइन आवेदन, अंतिम तिथि…
HNN / मंडी
जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में सत्र 2023-24 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2023 है। यह जानकारी पंडोह के प्रधानाचार्य एसडी शर्मा ने दी।
उन्होंने मंडी जिले में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के माता-पिता, अभिभावकों व सम्बन्धित राजकीय प्राथमिक पाठशाला के मुख्याध्यापकों से आग्रह किया कि जिनके बच्चे वर्ष 2022-23 में जिला मंडी (हिमाचल प्रदेश) में किसी भी सरकारी या मान्यता प्राप्त गैर-सरकारी विद्यालय में कक्षा पाँचवीं में अध्ययनरत हैं, वे जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में सत्र 2023-24 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन करने तथा अधिक जानकारी के लिए नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट (navodaya.gov.in) या जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह, जिला मंडी की वेबसाइट एवं दूरभाष नंबर 01905-282046, 9478602322, 8219207178, 7832897239 पर किसी भी कार्यदिवस में प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक सम्पर्क कर सकते हैं।