छत से गिरकर 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत
सोलन में 72 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत, घर पर मिला शव
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा की नगर पंचायत बैजनाथ-पपरोला में छत से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 50 वर्षीय रजनीश सूघा निवासी गणेश बाजार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रजनीश अकसर घर के अंदर से जाने वाले रास्ते से छत पर जाते रहते थे।
बीते कल भी रजनीश छत पर गए थे। इस दौरान वह अचानक ही अनिंयत्रित होकर छत से नीचे आंगन में गिर गए। सिर के बल गिरने से उनके सिर के पिछले भाग में गहरी चोट आ गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
रजनीश अपने पीछे मां, पत्नी, बेटा और बेटी छोड़ गए हैं। परिवार वालों की तरफ से इस मामले की सूचना पुलिस में नहीं दी गई। उनकी मौत की खबर क्षेत्र में शोक की लहर है।