छह दिन बाद बहाल हुआ एनएच-5, वाहन चालकों ने ली राहत की सांस
HNN/किन्नौर
जिला किन्नौर में नाथपा के पास छह दिन से अवरुद्ध एनएच-5 को बहाल कर दिया गया है। मार्ग पर वाहनों की आवाजाही भी शुरू कर दी गई है। मार्ग की बहाली से स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने राहत की साँस ली।
बता दें कि बीते शनिवार को रात को करीब 2 बजे नाथपा के पास भूस्खलन हो गया था। जिससे कि हाइवे 200 मीटर तक पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया था। बार-बार भूस्खलन होने से हाईवे को बहाल करने में समय लगा।
अब एनएच पर वाहनों की आवाजाही शुरू होने से लोगों को राहत मिली है। मार्ग के बहाल होने से जिले के बागवानों और किसानों को अपनी नकदी फसल और सेब मंडियों में पहुंचाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
वहीं एनएच प्राधिकरण के एक्सईएन के.एल. सुमन का कहना है कि मार्ग पर बार-बार भूस्खलन होने से इसे बहाल करने में समय लगा।