Loading...

छात्रवृति घोटाला: अदालत में 10 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट फाइल

By Ankita Published: 27 Oct 2023, 10:46 PM | Updated: 27 Oct 2023, 10:46 PM 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल के 250 करोड़ रुपए से ज्यादा के बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले में सीबीआई ने शुक्रवार को अदालत में 10 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट फाइल कर दी है। पेश किए गए दो अलग-अलग चालानों में पहले में छह और दूसरे में छह आरोपियों का नामजद किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, इनमें निजी शैक्षणिक संस्थानों के निदेशक, कर्मचारी, उच्च शिक्षा निदेशालय के तत्कालीन अधिकारी सहित अन्य व्यक्ति शामिल हैं।

आरोप है कि कुछ निजी संस्थानों ने उच्च शिक्षा निदेशालय के एक तत्कालीन अधिकारी के साथ मिलकर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के नाम पर फर्जी तरीके से छात्रवृत्ति की सारी राशि को हड़प लिया।

जांच के दौरान ऐसे 28 संस्थानों की पहचान की गई है। सीबीआई ने जांच दायरे में आए आरोपियों के 30 ठिकानों में दबिश भी दी थी और कई दस्तावेजों को बरामद किया था। इसके साथ ही करोड़ों रुपये के इस घोटाले में अब तक 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

छानबीन में मिले साक्ष्य के आधार पर सीबीआई 16 निजी संस्थानों के खिलाफ आठ आरोप पत्र अदालत में दायर कर चुकी है। इन आठ आरोप पत्रों में 78 आरोपियों काे नामजद किया गया है।

Tags: