छात्रसंघ चुनावों में एकतरफा पक्ष ले रहा केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रशासन- छत्तर ठाकुर
कहा- छात्र संघ चुनावों के नाम पर लीपापोती करके एक छात्र संगठन को जीताना चाह रहा केंद्रीय विश्व विद्यालय प्रशासन
HNN/धर्मशाला
केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में हो रहे छात्र संघ चुनाव अपने चर्म पर पहुँच चुके है। प्रदेश के एक मात्र परिसर जहाँ पर छात्र संघ के चुनाव कोरोना काल के बाद हो रहे है, इसमें छात्र संघ एनएसयूआई ने केंद्रीय विश्व विद्यालय प्रशासन पर एक तरफ़ा पक्ष का आरोप लगाया है। एनएसयूआई के राज्य अध्यक्ष छत्तर ठाकुर ने कहा कि छात्र संघ चुनावों में शुरुआत से केंद्रीय विश्व विद्यालय प्रशासन एक तरफा पक्ष लेकर छात्र संघ चुनावों के नाम की खानापूर्ति कर रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रशासन ने पहले एनएसयूआई के नौ नॉमिनेशन/नामांकन रद्द कर दिए। नामांकन पत्र रद्द करने के साथ केंद्रीय विश्व विद्यालय के प्रोफेसर जबरदस्ती छात्रों को प्रेक्टिकल के मार्क्स की धमकीयां देकर डरा रहे हैं। केंद्रीय विश्व विद्यालय प्रशासन ने कुछ नामांकन तो प्रोविजनल परिणाम लेकर उसके आधार पर रद्द कर दिए। जबकि चुनाव पत्र मे जारी गाइडलाइंस में अंतिम परिणाम के आधार पर नामांकन को भरने की शर्त से नॉमिनेशन फॉर्म भरने के लिए कहा गया था।
लेकिन प्रशासन ने एनएसयूआई के कैंडिडेट्स को ही फेल कर दिया। साईट पर परिणाम आने से पहले ही, घरों मे फोन करके मां- बाप के माध्यम से दबाव बनाया जा रहा। इसके बावजूद जब मन नहीं भरा तो मतदान के दिन ही परीक्षा रख दी। उन्होंने कहा कि एक तरफ़ तो लोकतंत्र की दुहाई देकर चुनाव कराए जा रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर उसी दिन परीक्षा कराने का फैसला ले लिया। यह सब योजनाबद्द तरीके से एक विशेष छात्र संगठन को प्रोत्साहन से जीताने के लिए किया जा रहा है। एनएसयूआई के राज्य अध्यक्ष छत्तर ठाकुर ने कहा कि एनएसयूआई के सभी प्रत्याशी दमखम के साथ लड़ेंगे और पिछले 12 सालों के एक छात्र संघ के छात्र विरोधी नीतियों को भी उजागर करेंगे।