छात्रा ने युवक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, मामला दर्ज
ऊना में सफाई को लेकर व्यक्ति ने महिला पार्षद से की मारपीट, पुलिस ने केस दर्ज किया
HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर में सदर पुलिस थाना क्षेत्र के तहत एक निजी शिक्षण संस्थान की छात्रा ने एक युवक पर उसे परेशान करने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने प्रशिक्षु छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज शिकायत में प्रशिक्षु छात्रा ने बताया कि उसे राहुल खान नाम का युवक परेशान करता रहता है। वह युवक इसी संस्थान का छात्र है।
वह अकसर छेड़छाड़ करता रहता है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया और आगामी कार्यवाही शुरू की। डीएसपी जिला मुख्यालय मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।