लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

छात्र के साथ हुई रैगिंग मामले में छह युवक निलंबित, दो पर मामला दर्ज

PRIYANKA THAKUR | 12 मार्च 2022 at 2:49 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / सोलन

जिला सोलन स्थित एमएमयू (महर्षि मार्कंडेश्वर मेडिकल कॉलेज) सुल्तानपुर में कुछ युवको द्वारा अपने जूनियर के साथ रैगिंग का मामला सामने आया है। इस मामले में कॉलेज प्रबंधन द्वारा 6 छात्रों को निलंबित कर दिया है। वहीं इस मामले में 2 छात्रों के खिलाफ पहले ही मामला दर्ज किया जा चुका है।

जानकारी के अनुसार कुछ छात्रों ने अपने जूनियर छात्र प्रथम वर्ष के अतुल को अपने कमरे में बुलाया और उसे मानसिक व शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करने लगे। इस घटना के बाद छात्र काफी डर गया और उसने अपना फोन बंद कर दिया। जब परिजनों द्वारा युवक को बार-बार फोन किया गया तो उसका फोन स्विच ऑफ आया। जिसके चलते परिजन घबरा गए और इसके बाद उन्होंने वार्डन को फोन किया। वार्डन ने परिजनों को युवक के साथ हुई घटना के बारे में बताया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके बाद परिजनों ने सबसे पहले सीएम हेल्पलाइन पर इसकी शिकायत दर्ज करवाई और उसके बाद कॉलेज प्रबंधन से इस बारे में शिकायत की। उधर, डीएसपी परवाणू योगेश रोल्टा ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है जबकि कॉलेज प्रबंधन की ओर से 6 छात्रों को निलंबित कर दिया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]