Loading...

छुट्टी के बाद वापस ड्यूटी लौट रहा 26 वर्षीय सेना का जवान लापता, तलाश जारी….

Ankita • 9 May 2023 • 1 Min Read

HNN/ पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में छुट्टी के बाद वापस ड्यूटी लौट रहे सेना के जवान के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता व्यक्ति की पहचान 26 वर्षीय अजय रावत पुत्र मोहनलाल निवासी आदर्श कॉलोनी तहसील पांवटा साहिब के रूप में हुई है।

वहीं लापता जवान की पत्नी तनुजा ने पति की गुमशुदगी को लेकर पांवटा साहिब पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस लापता व्यक्ति की तलाश में जुट गई है।

जवान की पत्नी तनुजा ने बताया कि उसका पति 10 अप्रैल को छुट्टी पर घर आया था। जिसके बाद उसका पति 7 मई को अपनी बटालियन के लिए दिल्ली लौट रहा था। उसने बताया कि 2 दिन बीत जाने के बावजूद भी उसका पति बटालियन में नहीं पहुंचा है।

तनुजा ने बताया कि उसके पति का बैग बस के कंडक्टर को मिला है। उसने बताया कि अजय यमुनानगर से पलवल डिपो की बस एचआर 6407 में दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। उधर, लापता जवान की पत्नी तनुजा ने पुलिस से उसके पति को जल्द ही ढूंढने की गुहार लगाई है।

वहीं पुलिस के साथ-साथ जवान की यूनिट भी उसकी तलाश में जुट गई है। परिवार द्वारा उपलब्ध करवाए गए हुलिए के मुताबिक अजय रावत का रंग गोरा है। लंबाई 5 फुट 9 इंच है। सूचना होने की सूरत में परिवार को मोबाइल नंबर 98164-21731, 70185-94159 व 98167-24143 पर संपर्क किया जा सकता है।