Loading...

जंगलाभूड़ स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हुआ आयोजित

PARUL • 8 Jan 2024 • 1 Min Read

एसएमसी प्रधान रतनलाल शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि करी शिरकत

HNN/नाहन

जिला मुख्यालय नाहन के तहत आने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जंगलाभूड़ में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि एसएमसी प्रधान रतनलाल शर्मा, महिला मंडल सदस्य, नवयुवक मंडल एवं सभी अभिभावक थे।

इस समारोह में विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या प्रिया तोमर ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पर प्रकाश डाला।

सभी बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसमें जय व अन्य साथियों ने समाज में प्रचलित अंधविश्वास पर नाटक प्रस्तुत किया।

राशि व साथियों ने मिलकर देश भक्ति गीत पर नृत्य किया। एसएमसी प्रधान ने स्कूल स्टाफ व प्रधानाचार्या की प्रशंसा की जो कम स्टाफ होने पर भी विद्यालय को सुचारू रूप से चला रहे हैं। अंत में प्रवक्ता यशपाल नेगी ने सभी अविभावकों व मुख्य अतिथि का धन्यवाद किया।