जंगलाभूड वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के वार्षिक समारोह में बच्चों संग थिरके विधायक सोलंकी
विधायक बोले- शिक्षा के साथ सामाजिक कार्यों में भी भागीदारी सुनिश्चित करें बच्चे
HNN / नाहन
शनिवार को नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जंगलाभूड का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने मुख्य रूप से शिरकत करी। वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में पहुंचने के दौरान विधायक का जोरदार स्वागत किया गया। एसएमसी प्रधान रतनलाल, स्कूल की प्रिंसिपल प्रिया के द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित भी किया गया।

इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्य प्रिया तोमर द्वारा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी गई। वही, कार्यक्रम का आगाज करने से पहले विधायक अजय सोलंकी के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के आगे दीप भी प्रज्वलित किया गया। विधायक अजय सोलंकी ने आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करी। उन्होंने कहा बच्चों को जहां पढ़ाई को मन लगाकर करना चाहिए, वही कुछ समय समाजिक कार्यों में भी लगाया जाना चाहिए। विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि भारत देश अनेकता में एकता कर रंग भरता है।

उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें तमाम भेदभाव को बुलाकर एकजुट होकर एक सुनहरे भारत का निर्माण करना है। उन्होंने कहा हमारी हर कोशिश रहनी चाहिए कि समाज को हमने बिखरने नहीं देना है। इस दौरान विधायक अजय सोलंकी के द्वारा बोर्ड की मेरिट में आने वाले छात्रों में पीयूष, विभोर, कृतिका, दीपिका, दीप्ति शर्मा सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं तथा एकेडमिक में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को इनाम प्रदान किए गए।

विधायक ने स्कूल प्रबंधन तथा ग्राम वासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनका हमेशा यह प्रयास रहेगा कि ना केवल बच्चों को एक बेहतर गुणवत्ता परक शिक्षा मिले बल्कि क्षेत्र का विकास भी संयुक्त भागीदारी के साथ सुनिश्चित हो सके। इस दौरान विद्यालय के बच्चों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। बच्चों द्वारा आयोजित की गई हिमाचली नाटी पर विधायक सहित अध्यापक व आमंत्रित मेहमान भी जमकर नाचे।
इस अवसर पर एसएमसी प्रधान रतन लाल शर्मा, रघुवीर सिंह, गुरदयाल सिंह, सोमनाथ ठाकुर, रीता देवी सहित स्कूल स्टाफ के सदस्य यशपाल, हरेंद्र, योगेश, वरुण, भावना, मोनिका, अनीता, दिला सिंह सहित अन्य समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।