HNN / नाहन
जिला सिरमौर के नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत आते कोलर बीट के जंगलों में माजरा पुलिस और वन विभाग की टीम ने अवैध शराब की भट्ठी का पर्दाफाश किया है। इस बीच टीम ने करीब 1000 लीटर लाहन को नष्ट किया। जानकारी के अनुसार माजरा पुलिस थाना के एसएचओ की अगुवाई में करीब आधा दर्जन पुलिस कर्मियों ने वन विभाग कोलर बीट की सहायता से विशेष अभियान के तहत हरिपुरखोल के जामनीघाट के जंगल में दबिश दी।
यहां पर टीम ने देखा कि जंगलो में अवैध रूप से शराब बनाई जा रही थी। टीम ने मौके पर दो ड्रमों में रखी करीब 1000 लीटर लाहन को मौके पर नष्ट किया। लेकिन इस दौरान उन्हें वहां कोई भी आरोपी नहीं मिला। मामले की पुष्टि वन मंडल नाहन के डीएफओ सौरभ जाखड़ ने की है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group