जंगल में लगी आग की चपेट में आने से गोशाला जलकर राख, मवेशी सुरक्षित
HNN/ मंडी
जिला मंडी के उपमंडल करसोग के तहत बही सरहीं पंचायत के पंज्याणू सरहीं में एक गोशाला आग की भेंट चढ़ गई। गोशाला में बंधे मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। इस घटना से पीड़ित को काफी नुकसान हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, जंगल में आग लगी हुई थी। इस दौरान ठाकर दास निवासी सरहीं की गोशाला भी जंगल की आग की चपेट में आ गई।
हालांकि गोशाला में बंधी बैल और गाय सहित चार पशुओं को जैसे-तैसे बाहर निकलकर सुरक्षित बचा लिया गया, मगर गोशाला पूरी तरह से राख हो गई। इस अग्निकांड में घास, लकड़ी व अन्य सामान जल गया है। इस घटना से प्रभावित को हजारों रुपये की क्षति हुई है।