जंगल से अवैध देसी शराब की 108 बोतलें बरामद, मामला दर्ज
पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को दबोचा, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज
HNN/ बिलासपुर
जिला बिलासपुर के गांव लुरहानी डाकघर कोटलू ब्राह्मणा में एक दुकान के साथ लगते जंगल से पुलिस ने 108 बोतलें देसी शराब की बरामद की है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि मामले का आरोपी अपनी दुकान के साथ लगते जंगल में भारी मात्रा में शराब छिपा कर रखता है। पुलिस ने मामले के आरोपी को उस जगह तक चलने को कहा लेकिन उसने इंकार कर दिया।
जब पुलिस वहां पहुंची तब जंगल से 108 बोतलें देसी शराब की बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि की है।