Loading...

जंगल से 1200 लीटर कच्ची लाहन बरामद, मौके पर की नष्ट

Ankita • 5 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के श्री नयना देवी उपमंडल के तहत 1200 लीटर कच्ची लाहन बरामद की गई है। पुलिस ने इस शराब को मौके पर नष्ट किया एवं शराब की भ‌ट्ठी को भी तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, राज्य कर एवं आबकारी विभाग व थाना कोटकहलूर की पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से लेहड़ी के जंगल में दबिश दी गई।

छापेमारी के दौरान 1200 लीटर कच्ची लाहन को कब्जे में लिया गया। जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है। उधर, डीएसपी जिला मुख्यालय मदन धीमान ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।