Loading...

जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही भाजपा – रजनीश किमटा

PRIYANKA THAKUR • 26 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / शिमला

प्रदेश कांग्रेस सगंठन महामंत्री रजनीश किमटा ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह अपनी विफलताओं व कारगुजारियों से लोगों का ध्यान भटकाने की नाकाम कोशिश कर रही है। भाजपा के नेता चुनावों में करारी हार से सदमे में है और इसके चलते वह प्रदेश की सुखविंदर सिंह सरकार के खिलाफ अनाप शनाप बयानबाजी कर रहें है।

उन्होंने कहा है कि पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश में उप चुनावों में करारी हार के बाद जिस प्रकार हवा हवाई घोषणाओं का पिटारा खोला, वह केवल राजनैतिक लाभ के लिये लोगों को गुमराह करने का एक मात्र असफल प्रयास था। झूठी घोषणाएं कर भाजपा ने लोगों को ठगने का पूरा प्रयास किया लेकिन लोग भाजपा के किसी भी झांसे में नही आये। उन्होंने कहा है कि अगर जयराम सरकार ने समय रहते लोगों की समस्याओं को देखा होता, दूर किया होता तो प्रदेश विकट परिस्थितियों से न गुजरता।

किमटा ने कहा कि प्रदेश आज 75 हजार करोड़ के कर्ज में डूबा हुआ है। भाजपा ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह अस्त व्यस्त कर दिया। डबल इंजन का दावा करने वाली भाजपा को केंद्र से एक भी पैसे की ऐसी कोई मदद सरकार को नही मिली जिससे प्रदेश की बिगड़ती अर्थ व्यवस्था पटरी पर आती। किमटा ने कहा कि बगैर किसी बजट प्रावधान के प्रदेश में लोगों को गुमराह करने के लिए जयराम सरकार ने चुनावों से पूर्व धड़ाधड़ अनेक कार्यालय खोलने की घोषणाओं से लोगों को खुश करने का प्रयास किया।

इन कार्यालयों में न तो नए कर्मचारियों के पद स्वीकृत किये गए और न ही इन कार्यालयों के लिये कोई वित्तीय प्रबंध किया गया। एक स्थान से दूसरे स्थान में कुछ एक कर्मचारियों को भेज कर खाना पूर्ति करने की पूरी कोशिश की गई।