लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जनता भाजपा के साथ है और भाजपा विकास के साथ- डॉ. बिन्दल

PRIYANKA THAKUR | 10 नवंबर 2022 at 10:55 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / नाहन

ऐतिहासिक नाहन चौगान में जिस प्रकार भाजपा संकल्प रैली में जन सैलाब उमड़ा, उससे सिद्ध होता है कि भाजपा सरकार ने नाहन विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसेवा के कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ी है। देश की वरिष्ठ मंत्री स्मृति ईरानी, सिरमौर रियासत की बेटी सांसद राजकुमारी दीया कुमारी और केन्द्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने नाहन में उमड़ी भीड़ को देखकर कहा था कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में तो आज ही भाजपा का कमल जीत गया है।

इस रैली से कांग्रेस के होश उड़ गए हैं। यह उद्गार विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष हि.प्र. विधानसभा डॉ. राजीव बिन्दल ने नाहन विधानसभा क्षेत्र के पल्होड़ी, हरिपुरखोल, परदूणी और कोलर आदि पंचायतों में जन सम्पर्क अभियान के दौरान विभिन्न बैठकों में व्यक्त किए। डा. बिन्दल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र की जनता ने तय कर लिया है कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनानी है और नाहन से भाजपा के कमल को जिताना है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में पांच वर्ष में भाजपा कार्यकाल में रिकॉर्ड और अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं और आने वाले पांच सालों में भी यह विकास कार्य जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि माजरा और कालाअम्ब को उप तहसील का दर्जा दिया गया है और आने वाले समय में इन उप तहसीलों को तहसील बनाया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि 125 साल पुरानी कांग्रेस के पास आज भी नाहन विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास की कोई कार्य योजना नहीं है।

इनके पास कोई नीति नहीं है कोई नीयत नहीं है, इसलिए जनता ने दोबारा प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने का मन बना लिया है। डा. बिन्दल ने कहा कि आने वाले पांच साल के लिए हम नाहन विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास और सेवा का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं। हमने सड़क, पुल, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए एक रोड़मैप तैयार किया है जिसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा के साथ है और भाजपा विकास के साथ है।

इसलिए हिमाचल में भाजपा सरकार का गठन होना तय है और नाहन विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का कमल भारी मतों से विजयी होगा। उन्होंने कहा हमारा एक मात्र लक्ष्य नाहन विधानसभा क्षेत्र का संपूर्ण विकास है उसके लिये चाहे कोई भी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]