लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जनसुविधा के लिए श्री रेणुका जी मेले में अस्थायी आधार शिविर स्थापित

Ankita | 24 नवंबर 2023 at 5:07 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

शिविर में अभी तक इतने लोगों ने अपडेट करवाए अपने आधार कार्ड……

HNN/ श्री रेणुका जी

अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के अवसर पर जनसुविधा के दृष्टिगत सिरमौर जिला प्रशासन द्वारा अस्थायी आधार शिविर स्थापित किया गया है। यह आधार शिविर 22 नवम्बर से कार्यरत है और मेले के आखिरी दिन यानि 27 नवम्बर 2023 तक कार्यरत रहेगा। इस आधार सेंटर में काफी संख्या में लोग पहुंच कर इसका लाभ उठा रहे हैं और आधार के सम्बन्ध में जानकारी हासिल कर रहे हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने यह जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि रेणुका जी मेले के पावन अवसर पर मेले में आने वाले सभी इच्छुक लोग इस अधार शिविर का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जनसुविधा के लिए समय-समय पर पंचायतों में भी अस्थायी आधार शिविर आयोजित किये जा रहे हैं।


सुमित खिमटा ने रेणुका जी मेले के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध करवाये गये आधार शिविर का लाभ उठाने के लिए सभी इच्छुक लोगों से आग्रह किया है। रेणुका स्थित अस्थाई आधार शिविर में अभी तक 122 लोगों ने अपने आधार अपडेट करवाए हैं जबकि करीब 10 लोगों ने आधार के लिए अपना पंजीकरण करवाया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]