जमटा स्कूल में नन्हें बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों के कायल हुए दर्शक

The-audience-was-impressed-.jpg

प्रगति, आदित्य, अनन्या और रोहित को उत्कृष्ठ पुरस्कार के खिताब से नवाजा

HNN/ नाहन

जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन के समीप राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला जमटा में आज गुरुवार को वार्षिक समारोह आयोजित हुआ। इस समारोह में नन्हें मुन्ने बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां पेश की। समारोह में एसएमसी अध्यक्ष जयपाल चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

इससे पूर्व केंद्रीय मुख्य शिक्षिका किरण राणा ने समारोह में पहुंचे सभी अभिभावकों और एसएमसी पदाधिकारियों का स्वागत किया। इसके बाद कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गीत से हुआ, जहां बच्चों ने एकल नृत्य, समूह नृत्य जैसी कई तरह की रंगारंग प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को चार चांद लगाए।

कार्यक्रम में प्रगति, आदित्य, अनन्या और रोहित को विद्यालय में साल भर हुई शैक्षणिक समेत अन्य गतिविधियों में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उत्कृष्ठ पुरस्कार से नवाजा गया। इस दौरान ईको क्लब की गतिविधियों के लिए भी बच्चों को सम्मानित किया। इस मौके पर शबाना खान और अंजना शर्मा कक्षा अध्यापिकाओं ने अपने-अपने विचार रखे। साथ ही बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना भी की।