HNN/ नाहन
जिला मुख्यालय के अंतर्गत विश्व ओजोन दिवस के मौके पर धारटीधार क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जमटा में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय में अध्ययनरत सभी बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में महक एवं अनामिका के कोने जोड़ी प्रथम, शगुन एवं अनिकेत की जोड़ी ने द्वितीय एवं काव्य है एवं शुभम व की जोड़ी से तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता के सीनियर सेकेंडरी वर्ग में हर्षित हवं हरीश की जोड़ी से प्रथम, अभिशेख एवं अंकित की जोड़ी ने द्वितीय तथा सरीता एवं श्रुति की जोड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
विज्ञान ओलिंपियाड के सीनियर वर्ग में महक ठाकुर प्रथम, मिलन राणा द्वितीय एवं कृतिका शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रतियोगिता के सीनियर सेकेंडरी वर्ग में हर्षित प्रथम, अभिशेष द्वितीय एवं कार्तिक तृतीय स्थान पर रहे।
गणित ओलिंपियाड के सीनियर वर्ग में महक ठाकुर प्रथम, कृत्तिका शर्मा द्वितीय एवं कशिश शर्मा तृतीय स्थान पर रही। जबकि इसी प्रतियोगिता के सीनियर सेकेंडरी वर्ग में हर्षित प्रथम, अभिशेख द्वितीय एवं नितिन ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे।
मॉडल प्रतियोगिता में गोरव एवं सुमित प्रथम अंशिका एवं प्रिया द्वितीय तथा तनिश एवं अक्षय को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इस मौके पर ओजोन दिवस के अंतर्गत कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग में चित्रकला एवं नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
चित्रकला प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में कनिका प्रथम, वर्षा द्वितीय व सचिन तृतीय स्थान पर रहे जबकि इसी प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में मनिषा प्रथम, संजना द्वितीय तथा अभिशेष तृतीय स्थान पर रहे।
नारा लेखन प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में अनन्या शर्मा प्रथम, मुस्कान द्वितीय तथा वर्षा तृतीय स्थान पर रही। जबकि वरिष्ठ वर्ग में उषा प्रथम एवं निशा द्वितीय स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य सतीश शर्मा ने बच्चों को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के उद्देश्य एवं महत्व के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं रूचि विकसित करने के लिए हर विद्यालय में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। उन्होंने इस मौके पर ओजोन दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाए मॉडल का अवलोकन किया एवं खूब प्रशंसा की। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य, स्टाफ अध्यापक एवं बच्चे मौजूद रहे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group