बच्चों ने किया अद्भुत आविष्कार देखकर हर कोई हुआ हैरान
HNN/नाहन
नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जंगला भूड़ मंगलवार को शिक्षा संवादार विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्य प्रिया तोमर द्वारा किया गया। इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा इको क्लब की गतिविधियों को प्रदर्शित किया गया। वहीं आयोजित विज्ञान और कला प्रदर्शनी में भी बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
बता दें कि एक क्लब गतिविधियों के अंतर्गत छात्र-छात्राओं के द्वारा प्लास्टिक वेस्ट मटेरियल के द्वारा प्लास्टिक के गमले पाली ब्रिक तथा प्लास्टिक टार्न भी बनाई गई। जिसमें मुख्य रूप से दसवीं कक्षा की राशि, देवांगी, संगीता तथा दीक्षा, जतिन, सक्षम, अक्षत, केशव शामिल रहे। वहीं आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में दसवीं कक्षा के जय तथा जतिन शर्मा ने मिनी वैक्यूम सिलेंडर बनाया।

सक्षम, जय, जतिन शर्मा के द्वारा मिनी जनरेटर बनाया गया जिससे 220 से 240 वोल्ट तक बिजली बनाकर बल्ब भी जलकर दिखाया गया। फोन से प्रोजेक्टर बनाने के अविष्कार को वैभव, जय जतिन शर्मा, जतिन, सक्षम आदि ने संयुक्त रूप से बनाया। आयोजित कला प्रदर्शनी में बच्चों के द्वारा स्कूल में प्रयोग में लाई जाने वाली वस्तुओं को बनाया गया।
इस प्रदर्शनी के मॉडल और कार्यों में गीतिका, नेहा, प्रिया, कोमल, जिया, कनिष्का, शिवम, दिव्यांशी, आँचल, अंकित आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। वहीं शिक्षा संवाद पर स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों सहित प्राचार्य प्रिया तोमर अपने विचार रखें। इन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवेश के बच्चे आज बेहतर और गुणवत्तापरक आने वाली समय की जरूरत को भी समझ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि आज का छात्र समय की जरूरत के हिसाब से आविष्कार कर पाने में भी सक्षम हो गया है। उन्होंने बताया कि बच्चों की प्रतिभाओं को उचित मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिलना बहुत जरूरी है। इस मौके पर प्रवक्ता यशपाल, हरेंद्र सिंह, रेशमा चंद्र, भावना, योगेश, हेमंत, अनीता, वरुण आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group