जमीनी विवाद के चलते युवक से की मारपीट, मामला दर्ज
HNN/ ऊना
जिला ऊना के पुलिस थाना बंगाणा के तहत पल्लियां में जमीनी विवाद के चलते एक युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट में घायल युवक का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में मेडिकल व उपचार करवाया गया।
वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में नितिन कुमार निवासी पल्लियां ने बताया कि पशुओं को लेकर घर पहुंचा, तो गांव के ही सुभाष कुमार, रविंद्र व गुलजारी ने जमीन विवाद के चलते रास्ता रोक कर मारपीट शुरू की।
मौके पर पहुंचे भाई सतीश कुमार ने घायल नितिन को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। डीएसपी ऊना अजय ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।