लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट, पिता-पुत्र घायल

PRIYANKA THAKUR | 9 मार्च 2022 at 12:22 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / ऊना

जिला ऊना के बंगाणा में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई। देखते-देखते मारपीट खूनी संघर्ष में बदल गई। इस मारपीट में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस ने घायल बेटे की शिकायत के आधार पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में घायल बेटे ने बताया कि गांव की महिला अंजू कुमारी ने पहले उसका रास्ता रोका और फिर पीछे से आ रहे उसके पिता का भी रास्ता रोका। जब दोनों पिता-पुत्र ने उससे रास्ता रोकने की वजह पूछी तो महिला ने बिना कुछ सुने उन पर हमला कर दिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मारपीट में पिता व पुत्र के शरीर पर चोटें आई है। स्थानीय लोगों द्वारा 108 की मदद से दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। उधर, एएसपी ऊना प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]