लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जमीनी विवाद को लेकर लोहे की रॉड से सगे भाई पर किया हमला

SAPNA THAKUR | 12 जून 2022 at 10:31 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना

पुलिस चौकी टाहलीवाल के तहत बाथू में जमीनी विवाद को लेकर एक भाई ने अपने ही सगे भाई पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट की इस घटना में आरोपी की भाभी भी घायल हुई है। वही पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खुशहाल सिंह ने जमीनी विवाद के चलते अपने ही सगे भाई लज्या राम के सिर पर लोहे की रॉड मार दी। पीड़ित की आवाज सुनकर जब उसकी पत्नी मौके पर पहुंची तो उसने देखा कि लज्या राम के सिर से खून निकल रहा है तथा वह लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिसके बाद पत्नी ने पति को बचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसके सिर पर भी लोहे की रॉड मार दी। जिसके बाद पीड़ित पुलिस थाना पहुंचा और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। डीएसपी हरोली अनिल पटियाल ने खबर की पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]