जमीनी विवाद को लेकर 2 महिलाओं के साथ हुई मारपीट, मामला दर्ज
धर्मशाला में डेढ़ हजार क्विंटल राशन के गबन मामले में विजिलेंस ने गोदाम इंचार्ज पर केस दर्ज किया
HNN/ बिलासपुर
जिला बिलासपुर में शाहतलाई पुलिस थाना क्षेत्र के तहत कुल्जयार गांव में जमीनी विवाद से जुड़े मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में मनोज कुमारी पत्नी अनिल कुमार निवासी कुल्जयार ने बताया कि वह अपनी जेठानी के साथ खेत में काम कर रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति जमीन के साथ लगे बन्ने पर पत्थर और बाड़ लगाने का काम कर रहा था। उन्होंने जब उसे रोका तो उसने गाली-गलौच करना शुरू कर दी तथा उसकी जेठानी को कसी से धक्का मारा।
इस झगड़े में जब उन्होंने जेठानी को छुड़ाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसके ऊपर कसी के डंडे से हमला कर दिया। इससे उसे चोटें आई हैं। उधर, डीएसपी जिला मुख्यालय मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।
